साल 2025 के शुरुवात में ही IPO Alert आने का जबरदस्त दौर शुरू हो गया है| ऐसे में लोग इस Davin Sons Retail Ltd IPO के जरिये जबरदस्त लाभ कमा सकते है| इस कंपनी का मार्किट कैपिटलाइजेशन 28.95 करोड़ रूपये का है वही कंपनी ने 8.78 करोड़ रूपये आईपीओ के साथ 15.96 लाख फ्रेश शेयर इशू किया है, जिसमे यह IPO 2 जनवरी से शुरू हो चूका है जिसे 6 जनवरी तक अप्लाई कर सकते है, जिसके बाद 7 जनवरी को अलाटमेंट होने के बाद 9 जनवरी को इस आईपीओ की लिस्टिंग हो जायेगा|
Davin Sons Retail Ltd IPO
हम जिस कंपनी के आईपीओ की बात कर रहे है वह Davin Sons Retail Ltd कंपनी है| इस कंपनी की शुरुवात साल 2022 में हुई है और यहाँ रिटेल गारमेंट का काम करता है| कंपनी ड्राप वर्क के जरिये डेनिम जींस, डेनिम जैकेट के साथ रेडीमेड शर्ट बनवा कर बेचता है साथ ही Davin Sons Retail Ltd कंपनी FMCG प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूट भी करता है|
Davin Sons Retail Ltd किन राज्यों में काम कर रहा है|
बता दे की Davin Sons Retail Ltd का काम देश के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में अच्छा काम कर रहा है|
Note – हम या हमारी टीम आरबीआई से रजिस्टर्ड नहीं है, यह लेख सिर्फ एजुकेशनल परपस के लिए है| किसी भी शेयर पर इन्वेस्ट करने से पहले अपने विवेक से काम ले और अपने आरबीआई रजिस्टर्ड पर्सन से जरुर सलाह ले इसमें वित्तीय जोखिम की संभावना है|
Davin Sons Retail Ltd में कितने लॉट का शेयर है|
इस आईपीओ का Face Value 10 रुपये प्रति शेयर है हालाँकि, कंपनी ने इस IPO में प्रत्येक शेयर को 55 रूपये की कीमत पर लाया है और एक लॉट के अंदर 2000 शेयर रखा गया है| याने की रिटेल इन्वेस्टर एक लॉट भी इस IPO के जरिये अप्लाई करना चाहते है तो यह एक लॉट की कीमत लगभग 1,10,000 (एक लाख दस हजार) पड़ने वाला है|
कंपनी का सालाना कमाई कितना है|
कंपनी का सालाना कमाई बढ़िया ग्रोथ में है साल 31 मार्च 2023 में कंपनी को 391.33 लाख वही साल 31 मार्च 2024 को 13.39 करोड़ रूपये का प्राफिट हुवा है| वही कंपनी के Profit After Tax में भी बढ़िया ग्रोथ मिला है, साल 31 मार्च 2023 में कंपनी ने 56.62 लाख वही साल 31 मार्च 2024 में 164.05 लाख Profit After Tax किया है|
Read More – 10 रूपये से कम ये Penny Stock, बदल सकता है आपकी किस्मत
Disclaimer
इस लेख के जरिये हमने Davin Sons Retail Ltd से जुड़े कुछ जानकारी साझा की है| इस लेख का उद्देश्य लोगो तक केवल जानकारी पहुचाना है, इन्वेस्ट करने से पहले किसी RBI रजिस्टर्ड कंपनी या अधिकारी से सलाह ले कर ही इन्वेस्ट करे| हम किसी भी व्यक्ति को बिना किसी RBI रजिस्टर्ड कंपनी या अधिकारी से सलाह बिना इन्वेस्ट से बचने की गुजारिश करते है|